अब घर बैठे मिलेगी खतौनी की प्रमाणित कॉपी
राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश ने किसानों के लिए एक नई पहल शुरू की है। अब किसान घर बैठे केवल 15 रुपये में खतौनी की प्रमाणित प्रति प्राप्त कर सकेंगे। इसके लिए तहसील या सहज जन सेवा केंद्र जाने की जरूरत नहीं होगी। यह सुविधा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी और सभी सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों में मान्य होगी।

घोरावल। राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश की नई पहल के तहत अब किसान घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से मात्र 15 रुपये में खतौनी की प्रमाणित प्रति प्राप्त कर सकेंगे। इसके लिए किसानों को तहसील या सहज जन सेवा केंद्र जाने की जरूरत नहीं होगी। यह सुविधा वर्षभर 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। उप जिलाधिकारी घोरावल आशीष त्रिपाठी ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि किसान बोर्ड ऑफ रेवेन्यू की वेबसाइट पर जाकर डिजिटल भुगतान के माध्यम से खतौनी डाउनलोड कर सकते हैं। भुगतान के लिए क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और क्यूआर कोड सहित सभी ऑनलाइन विकल्प उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने बताया कि यह प्रमाणित प्रति न्यायालय, बैंक समेत सभी सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों में मान्य होगी।
उन्होंने बताया कि तहसील घोरावल में हर माह करीब छह हजार खतौनियां जारी की जाती हैं। नई व्यवस्था से किसानों को समय और दूरी दोनों की बचत होगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


