यूपी बोर्ड : इंटर कृषि की परीक्षा में दो छात्र रहे अनुपस्थित
Sonbhadra News - सोनभद्र में यूपी बोर्ड के तहत गुरुवार को इंटरमीडिएट कृषि परीक्षा हुई। 76 में से 74 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जबकि दो ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा सात केन्द्रों पर आयोजित की गई थी, जहां सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की टीम ने परीक्षा केन्द्रों का दौरा किया।

सोनभद्र। यूपी बोर्ड के तहत गुरुवार को प्रथम पाली में इंटरमीडिएट कृषि की परीक्षा हुई। इस दौरान दो परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। गुरुवार को प्रथम पाली में कुल सात केन्द्रों पर परीक्षा हुई। प्रथम पाली में आयोजित इंटर कृषि की परीक्षा में कुल 76 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 74 उपस्थित हुए। दो परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। प्रथम पाली में जिले के सात केन्द्रों पर परीक्षा आयोजित की गई थी। इस दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहे। स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की टीम परीक्षा केन्द्रों का लगातार भ्रमण करती रही। परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए कक्ष निरीक्षक और केन्द्र व्यवस्थापक पूरी तरह मुस्तैद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


