
दस केंद्रों पर हुई क्षेत्रीय वन अधिकारी सेवा प्रारंभिक परीक्षा
Sonbhadra News - सोनभद्र, संवाददाता। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित सहायक वन
सोनभद्र, संवाददाता। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित सहायक वन संरक्षक/क्षेत्रीय वन अधिकारी सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा जिले में रविवार को दस केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई। डीएम बीएन सिंह ने कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर केंद्र व्यवस्थापकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। आयोजित होगी। इस परीक्षा के लिए जिले में कुल 10 केन्द्र बनाए गए हैं, जिसमें 4128 परीक्षार्थी शिामल होंगे। परीक्षा को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। शनिवार को परीक्षा केन्द्रों का सेक्टर और स्टेटिक मजिस्टे्रटों ने निरीक्षण कर तैयारी का जायजा लिया। प्रारंभिक परीक्षा पहली पाली में सुबह साढ़े नौ बजे से साढ़े 11 बजे तक हुई।

अभ्यर्थियों की कड़ाई से तलाशी लेने के बाद ही केंद्र के अंदर प्रवेश मिल रहा था। अभ्यर्थियों की मेटल डिटेक्टर मशीन से जांच की जा रही थी। इसके अलावा सभी केंद्रों पर डीवीआर, इंटरनेट, सीसीटीवी की व्यवस्था की गई थी। पहली पाली में राजकीय इंजीनियरिंग कालेज में दो केंद्र, पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कालेज, राजा शारदा महेश इंटर कालेज, आदर्श इंटर कालेज, चन्द्रगुप्त मौर्य इंटर कालेज मधुपुर, पं.दीनदयाल उपाध्याय राजकीय माडल इंटर कालेज मुडिलाडीह, शहजादा साहब इंटर कालेज रामगढ़, राजकीय माडल इंटर कालेज रामगढ़, गुरूद्वारा इंटर कालेज चोपन को केंद्र में परीक्षा हुई। डीएम बीएन सिंह ने राजकीय बालिका इंटर कालेज राबर्ट्सगंज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय माडल इंटर कालेज मुड़िलाडीह घोरावल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


