यूपी बोर्ड परीक्षा वर्ष 2026 प्रवेश पत्र वितरण शुरू
Sonbhadra News - यूपी बोर्ड माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के लिए प्रवेश पत्र का वितरण शुक्रवार से डीआईओएस कार्यालय से शुरू हो गया है। अधिकांश विद्यालयों के प्रतिनिधियों ने संबंधित प्रपत्र प्राप्त कर लिए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी प्रधानाचार्यों को परीक्षा सामग्री और प्रवेश पत्र समय पर वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

केकराही, हिन्दुस्तान संवाद। यूपी बोर्ड माध्यमिक शिक्षा परिषद से आयोजित हाई स्कूल एवं इंटर मीडिएट परीक्षा वर्ष 2026 के लिए प्रवेश पत्र का वितरण डीआईओएस कार्यालय से शुक्रवार को शुरू हो गया। राबर्ट्सगंज विकास खंड स्थित अधिकांश विद्यालयों के प्रतिनिधि संबंधित प्रपत्र प्राप्त भी कर लिए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह ने समस्त केन्द्र व्यवस्थापकों हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा वर्ष-2026 एवं समस्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यगणों को पत्र प्रेषित किया है। उन्होंने पत्र के माध्यम से अवगत कराया है कि यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए परीक्षा सामग्री प्रवेश पत्र, दैनन्दिनी, अनुपस्थिति, ओएमआर इत्यादि कागजात माध्यमिक शिक्षा परिषद कार्यालय से प्राप्त हो गए है।
सभी प्रधानाचार्य, केंद्र व्यवस्थापक अपने-अपने परीक्षा केन्द्र/विद्यालय की बोर्ड परीक्षा सामग्री एवं प्रवेश पत्र प्राप्त कर छात्र छात्राओं को समय से वितरण सुनिश्चित करें।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



