75 किमी दूर परीक्षा केंद्र बनाने से परीक्षार्थी परेशान

Dec 02, 2025 09:39 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्र
share Share
Follow Us on

Sonbhadra News - यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों की सूची जारी होने के बाद कई समस्याएं सामने आई हैं। चोपन विकास खंड के एक विद्यालय का परीक्षा केंद्र 75 किलोमीटर दूर बनाया गया है, जिससे छात्रों और अभिभावकों में चिंता बढ़ गई है। प्रधानाचार्य ने नजदीकी केंद्र बनाने की मांग की है। 4 दिसंबर तक आपत्तियों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

75 किमी दूर परीक्षा केंद्र बनाने से परीक्षार्थी परेशान

केकराही, हिन्दुस्तान संवाद। माध्यमिक शिक्षा परिषद से संचालित विद्यालयों के परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किए जाने के बाद तरह तरह की विसंगतियां सामने आने लगी हैं। यूपी बोर्ड परीक्षा का परीक्षा केन्द्र 75 किलोमीटर दूर बनाए जाने से परीक्षार्थी परेशान हो गए हैं। उन्होंने नजदीक परीक्षा केन्द्र बनाए जाने की मांग की है। हालांकि परीक्षा केन्द्र की अंतिम सूची जारी करने के लिए चार दिसंबर तक आपत्तियां मांगी गई हैं। यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर जिले में कुल 71 केन्द्रों की सूची जारी की गई है। इस सूची में चोपन विकास खंड स्थित मां कुंडवासिनी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घोरियां का परीक्षा केंद्र 75 किलोमीटर दूर राजकीय इंटर कॉलेज सिरसिया ठकुराइ खैरपुर करमा में बनाया गया है।

परीक्षा केन्द्र 75 किलोमीटर दूर बनाए जाने से विद्यालय परिवार सहित छात्र छात्राओं एवं अभिभावकों में हड़कंप मचा हुआ है। प्रधानाचार्य निर्मल कुमार पाठक ने जिला विद्यालय निरीक्षक को उक्त के संबंध में प्रार्थना पत्र प्रेषित कर विद्यालय के नजदीक किसी केंद्र पर छात्र-छात्राओं को परीक्षा में शामिल कराने की मांग किया है। बताते चले कि जनपद सोनभद्र में कुल 71 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जो आनलाइन जियो लोकेशन के तहत माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज द्वारा परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया गया है। कुछ विद्यालयों को परीक्षा केंद्र तो बनाया गया है परन्तु परीक्षार्थी संख्या क्षमता से अधिक बताई जा रही है। जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह ने बताया कि इस संबंध में 04 दिसंबर तक आपत्ति मांगी गई है। आपत्ति प्राप्त होने पर जनपदीय समिति द्वारा निस्तारण किया जाएगा। इसके बाद फाइनल सूची जारी की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;