रेलवे ट्रैक किनारे मिला अज्ञात युवक का शव
दुद्धी के कटौंधी गांव के पास रेलवे ट्रैक के समीप रविवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिला। मालगाड़ी के चालक ने इसकी सूचना दी, जिसके बाद पुलिस और आरपीएफ मौके पर पहुंचे। शव की पहचान नहीं हो सकी है, और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।

दुद्धी। स्थानीय थाना क्षेत्र के कटौंधी गांव के पास रेलवे ट्रैक के समीप रविवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। रविवार की सुबह लगभग 8:30 बजे एक मालगाड़ी के चालक ने पटरी किनारे युवक का शव देखकर इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी। सूचना मिलने पर आरपीएफ एवं स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन खबर लिखे जाने तक युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा आसपास के लोगों से पूछताछ कर युवक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।
मामले की जांच जारी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


