ट्रेन से कटकर अज्ञात व्यक्ति की मौत
विंढमगंज के सलैयाडीह गांव में रविवार रात एक अज्ञात युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है और उसकी पहचान के लिए प्रयास जारी हैं। ग्रामीणों ने घटना की सूचना दी, और पुलिस ने आसपास के थानों व सोशल मीडिया के जरिए पहचान कराने का निर्णय लिया है।

विंढमगंज, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के सलैयाडीह गांव के बियार बस्ती में रविवार की रात टे्रन से कटकर एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक की पहचान में जुट गई है। विण्ढमगंज थाना क्षेत्र के सलैयाडीह के बियार बस्ती में अंडरपास के समीप रेलवे लाइन पर रविवार की रात नौ बजे एक अज्ञात युवक की टे्रन से कटकर मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों की मौके पर भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों से उसकी पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन अभी तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी।
पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। विण्ढमगंज थाने के एसआई सुनील कुमार राय ने कहा कि मृतक की पहचान के लिए आसपास के थानों और सोशल मीडिया के माध्यम से भी पहचान कराने की कोशिश की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


