ट्रेन से कटकर अज्ञात व्यक्ति की मौत
Sonbhadra News - दुद्धी रेलवे स्टेशन पर सोमवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मृतक रेलवे ट्रैक पर कैसे पहुंचा, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। आरपीएफ और जीआरपी ने घटना की जानकारी दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान के लिए प्रयास जारी हैं।

दुद्धी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय नगर के वार्ड दो स्थित रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो पूर्वी छोर पर सोमवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में टे्रन से कटकर अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। वह रेलवे ट्रैक पर कैसे आया इसकी जानकारी नहीं हो सकी थी। आरपीएफ के रामसेवक यादव ने बताया कि सोमवार की सुबह लगभग 5.20 बजे अप दिशा की ओर जा रही रेल इंजन के चालक ने स्टेशन अधीक्षक को घटना की जानकारी दी। इंजन चालक ने बताया कि रेलवे ट्रैक पोल संख्या 77/51 एवं 77/53 के बीच ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है।
सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटना से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। आरपीएफ के रामसेवक यादव ने बताया कि मृतक के पास से कोई भी कागजात बरामद नहीं हुआ है। वही मोबाइल भी पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो चुका है, जिससे मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकती है। जीआरपी के उपनिरीक्षक श्रीकांत मौर्य ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। वहीं उसकी पहचान के लिए प्रयास किया जा रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


