सड़क किनारे बेसुध हाल में मिली महिला
Newswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्र
Sonbhadra News - स्थानीय डाला पुलिस ने वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर एक अधेड़ महिला को बेहोश पाया। महिला को एंबुलेंस से चोपन अस्पताल भेजा गया। डाला चौकी प्रभारी ने बताया कि महिला की पहचान नहीं हो पाई है। यह घटना बुधवार की शाम पांच बजे की है।

डाला। स्थानीय डाला पुलिस चौकी क्षेत्र के डाला चढ़ाई पर अल्ट्राटेक सीमेंट ट्रक पार्किंग के पास वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर एक अधेड़ महिला बेसुध हाल में मिली। महिला को डाला पुलिस ने एंबुलेंस से चोपन अस्पताल भेजा। डाला चौकी प्रभारी घनश्याम तिवारी ने बताया एक महिला के बेसुध होने की जानकारी बुधवार की शाम पांच बजे मिली थी, उसे एम्बुलेंस से भेज दिया गया। महिला की पहचान नहीं हो सकी है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


