Hindi NewsUttar-pradesh NewsSonbhadra NewsUltratech Cement Hosts Road Safety Week Event in Sonbhadra
ट्रांसपोर्टरों और ट्रक आपरेटरों को सड़क सुरक्षा की दी जानकारी

ट्रांसपोर्टरों और ट्रक आपरेटरों को सड़क सुरक्षा की दी जानकारी

संक्षेप:

Sonbhadra News - अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड ने सोनभद्र में सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संदीप हिवरेकर ने सुरक्षा नियमों का पालन करने पर जोर दिया। इसमें हेल्थ चेकअप, वाहन निरीक्षण और क्विज प्रतियोगिता शामिल हैं। पुलिस ने जागरूकता बढ़ाने के लिए चालान की प्रक्रिया पर चर्चा की।

Jan 20, 2026 02:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्र
share Share
Follow Us on

डाला(सोनभद्र) हिन्दुस्तान संवाद। अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड की तरफ से मंगलवार को सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन चढ़ाई स्थित ट्रक पार्किंग में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इकाई प्रमुख संदीप हिवारेकर रहे। आयोजन की शुरुआत अतिथियों ने ध्वजारोहण व दीप प्रज्वलित करके किया। मुख्य अतिथि इकाई प्रमुख संदीप हिवरेकर ने कहा कि नियमों का पालन करने के लिए हम कटिबद्ध है। गाड़ी के सभी उपकरणों को ठीक करने के बाद ही वाहनों को चलाएं। हमारा प्रयास आप सुरक्षित रहें तभी आपका परिवार सुरक्षित होगा। हमारी सजगता ही दुर्घटनाओं से सुरक्षित रखेगी। सुरक्षा प्रमुख राजाराम चौधरी ने सड़क सुरक्षा से जुड़े अपने अनुभव को साझा करते हुए सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए सभी को प्रतिबद्ध किया, ताकि सड़क पर होने वाली दुर्घटना में कमी लाया जा सके।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

विशिष्ट अतिथि डाला चौकी प्रभारी आशीष पटेल ने बताया कि अगर नियमों का पालन नहीं करते है तो हमारी जागरुकता का उद्देश्य पूर्ण नहीं होगा, सीट बेल्ट लगाने के बाद ही आपकी सुरक्षा होगी। पुलिस आपका चालान केवल आपको जागरूक करने के लिए करती है, जिससे आप नियमों के प्रति जागरूक हो। सीमेंट फैक्ट्री के लॉजिस्टिक्स हेड प्रवीण सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना सड़क सुरक्षा माह का महत्व और उद्देश्य समझाया और साथ में सड़क सुरक्षा सप्ताह के छह दिवसीय कार्यक्रम में क्या-क्या किया जाएगा, इसकी जानकारी दिया। सुरक्षा सप्ताह में चालकों का हेल्थ चेकअप, वाहन निरीक्षण, क्विज प्रतियोगिता की जाएगी। अंत में नुक्कड़ नाटक में शामिल कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर मानव संसाधन प्रमुख संजीव राजपूत, एडमिन हेड पियूष शुक्ला, संतोष चौबे, मंगल जायसवाल, शिव कुमार, सूरज पांडेय, पीके पांडेय, महेश चौरसिया आदि मौजूद रहे। संचालन जितेश सैनी ने किया।