Sonbhadra News: 10 फीट गड्ढे में गिरे बाइक सवार दो घायल, गंभीर
Sonbhadra News: म्योरपुर थाना क्षेत्र के कांचन गांव के पास रविवार रात तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर 10 फीट गहरे गड्ढे में गिर गई। हादसे में बाइक सवार रामकेश्वर विश्वकर्मा (18) और अजय (16) गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Sonbhadra News: म्योरपुर, हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के कांचन गांव में रविवार रात तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर 10 फीट गहरे गड्ढे में गिर गई। इससे बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक सवार म्योरपुर के कठबंधवा गांव से पिंडारी जा रहे थे। म्योरपुर थाना क्षेत्र के कांचन गांव निवासी 18 वर्षीय रामकेश्वर विश्वकर्मा पुत्र स्व प्रेम सुदान और 16 वर्षीय अजय पुत्र अकबर यादव निवासी पिंडारी एक ही बाइक पर सवार होकर कठबंधवा मोड़ से पिंडारी जा रहे थे। अजय कठबंधवा में एक पेट्रोल पंप पर कार्य करता है, उसी को छोड़ने के लिए रामकेश्वर बाइक से उसे लेकर पिंडारी जा रहा था।
जैसे ही वे म्योरपुर थाना क्षेत्र के कांचन गांव के समीप मोड़ पर पहुंचे, तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर 10 फिट गहरे गड्ढे में गिर गई। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र म्योरपुर में भर्ती कराया गया। म्योरपुर अस्पताल में डा धर्मराज मौर्य ने प्राथमिक इलाज के बाद दोनों की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

