अंधविश्वास में महिला सहित दो की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Feb 12, 2026 03:29 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्र
share Share
Follow Us on

Sonbhadra News - सिंगरौली, हिन्दुस्तान संवाद। जिले के जियावन थाना क्षेत्र के अतरवा गांव में गुरुवार

अंधविश्वास में महिला सहित दो की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

सिंगरौली, हिन्दुस्तान संवाद। जिले के जियावन थाना क्षेत्र के अतरवा गांव में गुरुवार की भोर अंधविश्वास में दो लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूजा-पाठ के बहाने पड़ोसियों को बुलाकर आरोपी ने घटना को अंजाम दिया। बीच-बचाव कर रहे दो लोगों पर भी आरोपी ने हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। सिंगरौली जिले के जियावन थाना क्षेत्र के अतरवा गांव निवासी छत्रपति सिंह ने अपने पड़ोसियों को पूजा पाठ के बहाने अपने घर बुलाया।

अंधविश्वास के शक में उसने धारदार हथियार से हमला कर पड़ोसी 50 वर्षीय फूल कुमारी सिंह और 65 वर्षीय कमला सिंह की निर्मम हत्या कर दी। इसी दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे सुमित्रा सिंह और रामभजन सिंह पर भी आरोपी ने हमला कर दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जियावन थाने के एसडीओपी गायत्री तिवारी ने बताया कि मौके से पूजा-पाठ से जुड़ी सामग्री मिलने से आशंका जताई जा रही है कि जादू-टोने के शक में हत्या की गई है। एसडीओपी केअनुसार बताया जा रहा है कि आरोपी पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में था। पत्नी के गर्भपात के बाद देवी-देवताओं के नाराज होने की बात कह रहा था। एसडीओपी गायत्री तिवारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ की जा रही है। वहीं हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर स्थिति नियंत्रित कर ली गई है। वहीं फोरेंसिक टीम को मौके पर बुला कर जांच की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsSonbhadra NewsTwo people including a woman were killed in a superstitious incident the accused was arrested
;;
;