बाइक सवारों को धक्का मारने के आरोप में चालक के खिलाफ केस
Sonbhadra News - सोनभद्र के पिपरी थाना क्षेत्र में एक हाइवा ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। एक घायल की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दोनों को गंभीर चोटें आई हैं, और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सोनभद्र। पिपरी थाना क्षेत्र में हाइवा ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। इस मामले में एक घायल की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात हाइवा चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हिंडालको कॉलोनी रेणुकूट निवासी उर्मिला यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 11 फरवरी की रात करीब 8:30 बजे उनके पति दिनेश सिंह यादव अपने मित्र परमानंद यादव के साथ मोटरसाइकिल से हाइटेक सेकेंड प्लांट से फर्स्ट प्लांट की ओर आ रहे थे। वी-मार्ट पुलिया के पास पीछे से आ रही हाइवा ट्रक ने तेज गति और लापरवाही से बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार हिंडालको अस्पताल में कराया गया, जहां से दिनेश सिंह यादव को वाराणसी के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


