नाबालिग को बेचने के आरोप में दो गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, सोनभद्र
Follow us on Google News
share

सोनभद्र, संवाददाता। महिला एवं बाल अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत

नाबालिग को बेचने के आरोप में दो गिरफ्तार

सोनभद्र, संवाददाता। महिला एवं बाल अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने मानव तस्करी के एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए गुरुवार को दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों पर एक नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने तथा विभिन्न राज्यों में आर्थिक लाभ के लिए कई व्यक्तियों को सौंपने का आरोप है। राबर्ट्सगंज कोतवाली में सीओ नगर रणधीर मिश्रा ने मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुखबिर की सूचना पर गुरुवार को रॉबर्ट्सगंज फ्लाईओवर के नीचे से दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में मिर्जापुर जनपद के चुनार थाना क्षेत्र निवासी विपिन उर्फ गन्नू तथा सोनभद्र की रहने वाली काजल उर्फ मंजू शामिल हैं।

दोनों के विरुद्ध रॉबर्ट्सगंज थाने में बीएनएस की विभिन्न धाराओं एवं पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। उन्होंने बताया कि विवेचना और पूछताछ के दौरान यह तथ्य सामने आया कि आरोपियों ने एक नाबालिग बालिका को अपने प्रभाव में लेकर मानव तस्करी गिरोह के अन्य सदस्यों के माध्यम से विभिन्न राज्यों में पहुंचाया। जांच में आगरा और जयपुर तक फैले नेटवर्क की जानकारी भी सामने आई है। पुलिस को यह भी पता चला है कि बालिका के बदले लाखों रुपये का लेन-देन किया गया था। जांच के दौरान प्राप्त साक्ष्यों, पीड़िता के न्यायालय में दर्ज बयान तथा अन्य तथ्यों के आधार पर आरोपियों की संलिप्तता प्रथम दृष्टया प्रमाणित होने पर उन्हें गिरफ्तार करते हुए चालान कर दिया गया है। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश और नेटवर्क की विस्तृत जांच में जुटी हुई है। टीम में राबर्ट्सगंज प्रभारी निरीक्षक राम स्वरूप वर्मा आदि रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।