Sonbhadra News: ट्रक की चपेट में आकर युवक की मौत, चचेरा भाई घायल

हिन्दुस्तान, सोनभद्र
Follow us on Google News
share

Sonbhadra News: सोनभद्र के जैत गांव के पास रविवार रात शाहगंज-राबर्ट्सगंज मार्ग पर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार गोविंद पनिका की मौत हो गई। वह अपने चचेरे भाई गूंजलाल के साथ अतरवा गांव से नई बाजार में बिरहा कार्यक्रम में जा रहे थे। हादसे में गूंजलाल गंभीर रूप से घायल हुए और जिला अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Sonbhadra News: ट्रक की चपेट में आकर युवक की मौत, चचेरा भाई घायल

Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के जैत गांव के समीप शाहगंज-राबर्ट्सगंज मार्ग पर रविवार की रात ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। बाइक सवार शाहगंज के अतरवा गांव से राबर्ट्सगंज के नई बाजार जा रहे थे। शाहगंज थाना क्षेत्र के अतरवा गांव निवासी 37 वर्षीय गोविंद पुत्र रामप्रसाद पनिका अपने चचेरे भाई गूंजलाल पुत्र रामलखन के साथ राबर्ट्सगंज के नई बाजार में बिरहा कार्यक्रम में जा रहा था। दोनों एक ही बाइक से सवार होकर घर से निकले। रात लगभग साढे़ 10 बजे जैसे ही वे राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के जैत गांव के समीप शाहगंज-राबर्ट्सगंज मार्ग पर पहुंचे, इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गए।

इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। जिला अस्पताल में जांच के दौरान डाक्टरों ने गोविंद को मृत घोषित कर दिया। वहीं चचेरे भाई गूंजलाल का इलाज चल रहा है। गोविंद की मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन रोते-बिलखते अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsसोनभद्रSonbhadra News: ट्रक की चपेट में आकर युवक की मौत, चचेरा भाई घायल