ट्रक-मैजिक की टक्कर में चालक सहित तीन घायल

Newswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्र
Follow us on Google News
share

म्योरपुर में रविवार रात को ट्रक की टक्कर से मैजिक सवार तीन लोग घायल हो गए। ये लोग रन्नू गांव से तिलक समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। ट्रक की टक्कर से मैजिक पलट गई, जिसमें चालक नीरज कुमार की हालत गंभीर है। अन्य दो घायलों का इलाज जारी है।

ट्रक-मैजिक की टक्कर में चालक सहित तीन घायल

म्योरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के आश्रम मोड़ के पास मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर रविवार की रात ट्रक के धक्के से मैजिक सवार तीन लोग घायल हो गए। मैजिक सवार म्योरपुर के रन्नू गांव से तिलक समारोह से वापस रासपहरी लौट रहे थे। म्योरपुर थाना क्षेत्र के रासपहरी गांव से एक मैजिक में सवार होकर कुछ लोग थाना क्षेत्र के रन्नू गांव में तिलक समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। शाम को वे तिलक समारोह में शामिल होकर वापस अपने घर लौट रहे थे। रात लगभग आठ बजे जैसे ही वे म्योरपुर थाना क्षेत्र के आश्रम मोड़ के पास मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर पहुंचे, इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक ने उन्हें धक्का मार दिया।

ट्रक के धक्के से मैजिक अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे मैजिक चालक 20 वर्षीय नीरज कुमार पुत्र बुद्धिराम निवासी खैराही गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं मैजिक में सवार 21 वर्षीय मुन्नीलाल पुत्र हरदेव निवासी रासपहरी तथा 35 वर्षीय राम नारायण पुत्र बुधन निवासी रासपहरी भी घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र म्योरपुर में भर्ती कराया गया। म्योरपुर अस्पताल के डा. धर्मराज मौर्य ने चालक की हालत गंभीर देख प्राथमिक इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं दो अन्य घायलों का इलाज चल रहा है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।