खडे़ ट्रक में पीछे से घुसा ट्रक, चालक-खलासी गंभीर

Newswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्र
share

Sonbhadra News - सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र में रविवार रात को एक ट्रक दुर्घटना में चालक और खलासी घायल हो गए। ट्रक भस्सी लादकर जा रहा था, तभी ओवरटेक करते समय दूसरे ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिन्होंने गैस कटर से दोनों को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया।

खडे़ ट्रक में पीछे से घुसा ट्रक, चालक-खलासी गंभीर

सोनभद्र, संवाददाता। चोपन थाना क्षेत्र के सलखन फासिल्स पार्क के पास वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर रविवार की रात खडे़ ट्रक में पीछे से दूसरी ट्रक घुसने से चालक और खलासी घायल हो गए। ट्रक चोपन से भस्सी लादकर राबर्ट्सगंज की तरफ जा रहा था। चोपन की तरफ से एक ट्रक भस्सी लादकर राबर्ट्सगंज की तरफ जा रहा था। जैसे ही ट्रक चोपन थाना क्षेत्र के सलखन फासिल्स पार्क के पास वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर पहुंचा। ओवरटेक करने के चक्कर में सड़क के किनारे खडे़ ट्रक में पीछे से घुस गया। इससे चालक 30 वर्षीय कैश पुत्र अहमद और खलासी 20 वर्षीय सहबान पुत्र सलीम दोनों निवासी भुईली अदलहाट मिर्जापुर उसी में फंस गए।

घटना के बाद आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गैस कटर ट्रक की बाड़ी कटवाकर दोनों को बाहर निकलवाया। गंभीर रूप से घायल चालक और खलासी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।