वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर ट्रक-हाइवा की टक्कर में दो जिंदा जले

Apr 11, 2026 08:29 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्र
share

Sonbhadra News - हाथीनाला थाना क्षेत्र के हथवानी गांव में वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर शनिवार शाम को ट्रक और हाइवा की टक्कर में दो लोग जिंदा जल गए और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस और फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य किया। हादसे के कारण लंबा जाम लग गया।

वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर ट्रक-हाइवा की टक्कर में दो जिंदा जले

रेणुकूट/हाथीनाला हिन्दुस्तान टीम। हाथीनाला थाना क्षेत्र के हथवानी गांव के समीप वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर शनिवार शाम ट्रक और हाइवा की आमने-सामने टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। हादसे में दो लोग जिंदा जल गए। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। हादसे के बाद मार्ग पर लंबा जाम लग गया। जानकारी के अनुसार, एक हाइवा राख लादकर रेणुकूट की ओर से डाला जा रहा था, जबकि डाला की ओर से एक ट्रक अमूल दूध लादकर रेणुकूट की तरफ जा रहा था।

हथवानी के पास दोनों वाहनों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और तुरंत आग लग गई। सूचना मिलते ही हाथीनाला और रेणुकूट पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से बचाव कार्य शुरू कराया। कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिसे गंभीर हालत में हिंडाल्को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, हाइवा का चालक और खलासी वाहन में फंसकर जिंदा जल गए।घटना की जानकारी पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, सीओ पिपरी हर्ष पांडेय और सीओ ओबरा अमित कुमार भी मौके पर पहुंचे। आग बुझाने के लिए अल्ट्राटेक सीमेंट, चोपन फायर स्टेशन और हिंडाल्को की दमकल गाड़ियां भी मौके पर बुलाई गईं। दमकल कर्मियों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। दुर्घटना के बाद मुख्य मार्ग के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए यातायात पुलिस ने मुर्धवा मोड़ पर बैरिकेडिंग कर वाहनों को दुद्धी मार्ग की ओर डायवर्ट कर दिया है। मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।