Sonbhadra News: गड्ढे में फंसा बाक्साइट लदा ट्रक, बड़ा हादसा टला

हिन्दुस्तान, सोनभद्र
Follow us on Google News
share

Sonbhadra News: म्योरपुर के मुर्धवा-बीजपुर मुख्य मार्ग पर एक ट्रक गड्ढे में फंस गया। ट्रक छत्तीसगढ़ से बाक्साइट लादकर आ रहा था। गड्ढे को हर घर जल योजना के लिए खोदा गया था लेकिन बारिश में भर गया। गड्ढे के कारण ट्रक झुक गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। ग्रामीणों ने सड़क की मरम्मत की मांग की।

गड्ढे में फंसा बाक्साइट लदा ट्रक, बड़ा हादसा टला
गड्ढे में फंसा बाक्साइट लदा ट्रक, बड़ा हादसा टला

Sonbhadra News: म्योरपुर, हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के मुर्धवा-बीजपुर मुख्य मार्ग पर आश्रम मोड़ के समीप सोमवार सुबह एक ट्रक गड्ढे में फंसकर एक तरफ झुक गया। ट्रक छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से बाक्साइट लादकर रेणुकूट जा रहा था। हर घर नल योजना के लिए पाइप लाइन बिछाने के लिए गड्ढा खोदकर छोड़ दिया गया था। ग्रामीणों ने बताया कि हर घर जल योजना के तहत पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़क किनारे गड्ढा खोदा गया था। बारिश के कारण गड्ढे में पानी और कीचड़ भर गया था। इसी दौरान ट्रक का पहिया गड्ढे में चला गया और उसका पिछला हिस्सा कीचड़ में बुरी तरह धंस गया।

ट्रक एक तरफ झुक गया, जिससे उसके पलटने की आशंका बनी रही। गनीमत रही कि ट्रक पूरी तरह नहीं पलटा, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। लोगों का आरोप है कि पाइपलाइन कार्य के बाद खोदे गए गड्ढों को ठीक ढंग से नहीं भरा गया है, जिससे आए दिन वाहन फंस रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ दिन पूर्व सवारियों से भरी एक बस का पहिया भी इसी तरह गड्ढे में धंस गया था। लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द गड्ढों को भरवाकर सड़क दुरुस्त कराने की मांग की है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsसोनभद्रSonbhadra News: गड्ढे में फंसा बाक्साइट लदा ट्रक, बड़ा हादसा टला