इंटक के नेतृत्व में आदिवासियों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

हिन्दुस्तान, सोनभद्र
Follow us on Google News
share

सोमवार को सोनभद्र के चोपन ब्लाक में 18 आदिवासियों ने जमीन के पट्टे के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जांच की मांग की। आदिवासियों ने आरोप लगाया कि पूर्व वनाधिकार समिति के सदस्य अमृतलाल बैगा ने गलत तरीके से जमीन का पट्टा अपने नाम करवा लिया है, जबकि वे पिछले 25-30 वर्षों से उस जमीन पर खेती कर रहे थे।

इंटक के नेतृत्व में आदिवासियों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

सोनभद्र, संवाददाता। राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक‌ सोनभद्र के जिलाध्यक्ष हरदेव नारायण तिवारी के नेतृत्व में सोमवार को चोपन ब्लाक के जुगैल के 18 आदिवासियों ने पूर्व वनाधिकार समिति के सदस्य के माध्यम से जमीन का पट्टा अपने नाम करा लेने के विरोध में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान आदिवासियों ने इससे संबंधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौपते हुए मामले की जांच कराते हुए कार्रवाई की मांग किया। आदिवासियों ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि गाटा संख्या 14132 जमीन जो ग्राम पंचायत जुगैल के कोठीपियार घघवा में है को पूर्व वनाधिकार समिति के सदस्य अमृतलाल बैगा के माध्यम से गलत तरीके से अधिकारियों को गुमराह कर पट्टा करा लिया गया है।

यह आदिवासी अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लोग हैं विगत 25-30 वर्ष से जोत कोड़ कर रहे थे। बताया कि इन लोगों के ना जानकारी में अमृतलाल बैगा ने अपने और अपने परिवार के नाम पट्टा करा लिया है। इतना ही नहीं अमृतलाल बैगा ग्राम पंचायत जुगैल अंतर्गत पांच स्थानों पर अपने और अपने परिवार जनों के नाम वन की जमीन को पट्टा कराया है। अवगत कराते हुए कहा कि इसकी यथाशीघ्र जांच किया जाए और गलत ढंग से किए गए पट्टे को निरस्त किया जाए। इस मौके पर जिला महासचिव शमीम अख्तर खान, राम प्रसाद, चंन्दर, रामनारायण, ललिते, गोरखनाथ, देवधारी, लालजी, आरपी सिंह, चन्दर, सुरेश, हरिलाल, सियाराम, रामपति, गुलाब बैगा, मोहरलाल, भैयाराम आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।