दो बच्चों ने पिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

हिन्दुस्तान, सोनभद्र
Follow us on Google News
share

सलखन, हिन्दुस्तान संवाद। चोपन थाना क्षेत्र के सलखन गांव के भटवां टोला गुरुवार

दो बच्चों ने पिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

सलखन, हिन्दुस्तान संवाद। चोपन थाना क्षेत्र के सलखन गांव के भटवां टोला गुरुवार की रात दो बच्चों के पिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। 21 जून को उसकी बहन की शादी है। उसकी मौत से घर में मातम छा गया है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है।चोपन थाना क्षेत्र के सलखन गांव के भटवां टोला निवासी 28 वर्षीय विजय पुत्र तेजबली दो बच्चों का पिता था। गुरुवार की रात वह अपने कमरे में चला गया। काफी देर तक जब वह कमरे से बाहर नहीं आया तो परिजनों को चिंता हुईँ। परिजनों ने जब कमरे का दरवाजा खोला तो विजय का शव कमरे में लगे पंखे से फंदे के सहारे लटका मिला।

यह देखकर परिवार के लोगों में चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना तत्काल चोपन पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार के लोगों ने बताया कि उनकी बहन की शादी 21 जून को होनी है, जिसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही थीं। लेकिन इस दर्दनाक घटना ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। चोपन पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।