Sonbhadra News: महिला ने घर में फांसी का फंदा लगाकर दी जान
Sonbhadra News: दुद्धी के हुमेलादोहर गांव में एक 22 वर्षीय महिला, अबासुन बीबी, ने सोमवार की शाम अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा।

Sonbhadra News: दुद्धी, हिन्दुस्तान संवाद। विण्ढमगंज थाना क्षेत्र के हुमेलादोहर गांव में सोमवार की देर शाम महिला ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। महिला ने किन कारणों से फांसी लगाई इसकी जानकारी नहीं हो सकी थी। पुलिस शव कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है। विण्ढमगंज थाना क्षेत्र के हुमेलदोहर गांव निवासी 22 वर्षीय अबासुन बीबी पत्नी शमशाद अंसानी ने सोमवार की देर शाम अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों की चीख पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीणों की भी मौके पर भीड़ जुट गई। पति ने घटना की जानकारी विण्ढमगंज थाना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरु कर दी। विण्ढमगंज थाना प्रभारी रविकांत मिश्र ने बताया कि शव कब्जे में लेकर मामले की जांच की जा रही है। महिला ने किन कारणों से फांसी लगाई इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।


