पिकअप की चपेट में आने से महिला की मौत

Newswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्र
share

Sonbhadra News - घोरावल के वीरकला गांव में एक महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई। 40 वर्षीय बिंदु देवी अपने घर के सामने से लौटते समय तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से घायल होने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पिकअप की चपेट में आने से महिला की मौत

घोरावल, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के वीरकला गांव में सोमवार देर रात पिकअप की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। मंगलवार सुबह पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज अस्पताल भेजते हुए मामले की जांच में जुट गई। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के वीर कला गांव निवासी 40 वर्षीय बिंदु देवी पत्नी राजबली पटेल की सोमवार देर रात सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया गया कि बिंदु देवी अपने घर के सामने सोमवार रात गई थी, जहां अगले सप्ताह शादी ब्याह है। वहां से वह रात देर रात घर वापस आ रही थी। इसी दौरान तेज गति से जा रही पिकअप ने उन्हें धक्का मार दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। परिजन उसे अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में महिला की मौत हो गई। घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह और शिवद्वार चौकी प्रभारी रविंद्र यादव ने मौके पर पहुंचकर परिवार के लोगों से घटना की जानकारी ली। इस संबंध में घोरावल कोतवाली प्रभारी बृजेश सिंह ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। घटना के संबंध में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच और घटना में शामिल पिकअप की तलाश की जा रही है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।