अनियंत्रित बाइक से गिरकर युवक की मौत

Mar 03, 2026 01:06 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्र
share Share
Follow Us on

Sonbhadra News - म्योरपुर के कुदरी गांव में एक युवक की बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई। 28 वर्षीय हीरा लाल किसी मेहमान को लेने निकला था। घायल युवक रातभर गड्ढे में पड़ा रहा और सुबह ग्रामीणों द्वारा देखा गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

अनियंत्रित बाइक से गिरकर युवक की मौत

म्योरपुर, हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुदरी के सांगोबांध-लीलासी मार्ग पर सोमवार की रात अनियंत्रित बाइक से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेजवा दिया। कुदरी गांव निवासी 28 वर्षीय हीरा लाल पुत्र राम सुंदर सोमवार की देर शाम किसी मेहमान को लेने म्योरपुर के लिए बाइक से निकला था। घर से कुछ ही दूरी पर उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित गड्ढे में जा गिरी। हादसे के बाद युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और रातभर वहीं पड़ा रहा।

भोर में शौच के लिए निकले ग्रामीणों की नजर गड्ढे में पड़े युवक पर पड़ी। इसके बाद ग्राम प्रधान रामदास व रोजगार सेवक दिनेश चौधरी को सूचना दी गई। प्रधान के माध्यम से पुलिस को अवगत कराया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। युवक की असमय मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है। होली जैसे पर्व का उल्लास भी मातम में बदल गया। लीलासी चौकी प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है, फिर भी हर पहलू से जांच की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।