Sonbhadra News: विवाहिता ने फांसी लगाई, इलाज के दौरान मौत
Sonbhadra News: विवाहिता ने फांसी लगाई, इलाज के दौरान मौत सभा के फफराकुंड टोले में पारिवारिक विवाद के बाद फांसी लगाने वाली विवाहिता की इलाज के दौरान बुधवार सुबह मौत

Sonbhadra News: ओबरा। स्थानीय थाना क्षेत्र के रेणुका पार स्थित पनारी ग्राम सभा के फफराकुंड टोले में पारिवारिक विवाद के बाद फांसी लगाने वाली विवाहिता की इलाज के दौरान बुधवार सुबह मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। ग्राम प्रधान पति लक्ष्मण यादव के अनुसार 28 वर्षीय समिता पत्नी राधेश्याम गौड़ ने घर की बड़ेर में दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली। परिजनों को जानकारी होने पर तत्काल उसे फंदे से उतारकर जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। इलाज के बाद परिजन उसे घर लेकर लौट आए थे।
बुधवार सुबह उसकी हालत बिगड़ गई और मौत हो गई। मृतका के दो पुत्रियां और एक पुत्र हैं। उसका मायका भी फफराकुंड में ही बताया गया है। सूचना मिलने पर ओबरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।


