पैर फिसलने पर बाउली में डूबा अधेड़, मौत

पैर फिसलने पर बाउली में डूबा अधेड़, मौत

संक्षेप:

Sonbhadra News - बभनी थाना क्षेत्र के पोखरा गांव में शुक्रवार सुबह एक अधेड़ लक्ष्मण की बाउली में डूबने से मौत हो गई। वह बाजार से लौट रहा था, तभी उसका पैर फिसल गया और वह डूब गया। गांव के एक व्यक्ति ने घटना की सूचना...

Oct 10, 2025 05:09 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्र
share

बभनी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के पोखरा गांव में शुक्रवार की सुबह पैर फिसल जाने के कारण बाउली में डूबने से एक अधेड़ की मौत हो गई। अधेड़ बाजार से अपने घर बावली पर से होकर जा रहा था। बभनी थाना क्षेत्र के पोखरा गांव निवासी 52 वर्षीय लक्ष्मण पुत्र सुखदेव शुक्रवार को सुबह परसाटोला बाजार घूमने आया था। बाजार से वह घर वापस लौट रहा था। रास्ते में बाउली पर उसका पैर फिसल गया और बाउली में चला गया और डूब गया। उसी रास्ते से गांव का ही पड़ोसी रामपति जा रहा था कि उसकी नजर पास में पड़े गमछे और पानी पर गयी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

यह देख वह शोरगुल करने लगा। शोरगुल सुनकर आसपास तथा घर के लोग इकट्ठा हो गए। तब तक वह अंदर पानी में नीचे चला गया था। रामपति ने घटना की सूचना पीआरबी 112 तथा बभनी पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल व सब इंस्पेक्टर तेज बहादुर सिंह मौके पर पहुंच गए। शव को बाउली से बाहर निकलवाया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि पोखरा निवासी लक्ष्मण की बाउली में डूबने से मौत हो गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।