Sonbhadra News: लापता मासूम बच्ची का बंधी में उतराया मिला शव
Sonbhadra News: लापता मासूम बच्ची का बंधी में उतराया मिला शव लापता मासूम बच्ची का बंधी में उतराया मिला शव लापता मासूम बच्ची का बंधी में उतराया मिला शव लापता मासूम बच

Sonbhadra News: दुद्धी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के नौडीहा गांव निवासी एक मासूम बच्ची का बुधवार की सुबह बंधी में उतराश शव मिला। वह मंगलवार को धान की रोपाई करने गई मां के साथ गई थी। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के नौडीहा गांव निवासी पांच वर्षीय पार्वती पुत्री रामदास गोंड़ मंगलवार को अपनी मां केसाथ घर से डेढ़ किलोमीटर दूर स्थित खेत में धान की रोपाई करने के लिए गई थी। मां धान की रोपाई करने में लगी हुई थी, इसी दौरान मासूम अपनी मां से घर जाने के लिए कहकर निकल गई। जब शाम को मां घर पहुंची तो वह घर पर नहीं थी।
इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरु की। काफी तलाश के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चला। बुधवार की सुबह उसका पास में ही स्थित बंधी में शव उतराया मिला। ग्रामीणों ने बंधी में उतराया शव देखकर घटना की जानकारी पुलिस और परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गई। मासूम का शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रो कर हाल बेहाल रहा। पुलिस ने शव को बंधी से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार मासूम बंधी की तरफ कैसे गई इसकी जांच की जा रही है।


