तालाब में डूबने से किशोर की मौत

Mar 02, 2026 10:27 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्र
share Share
Follow Us on

Sonbhadra News - रामगढ़ के अइलकर गांव में एक किशोर तमीम अंसारी का शव तालाब में मिला। वह रविवार शाम को शौच के लिए निकला था और लौटकर नहीं आया। परिजनों ने उसकी खोज की, लेकिन पता नहीं चला। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने शव देखा और पुलिस को सूचना दी, जिसने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

तालाब में डूबने से किशोर की मौत

रामगढ़। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के अइलकर गांव में सोमवार की सुबह एक किशोर का तालाब में उतराया शव मिला। वह रविवार की शाम को घर से शौच के लिए निकला था। पुलिस के अनुसार अइलकर गांव निवासी 14 वर्षीय तमीम अंसारी पुत्र सलीम रविवार की शाम घर से 100 मीटर दूरी पर स्थित तालाब में शौच करने के लिए गया था। इसके बाद घर नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। सोमवार की सुबह उसका शव तालाब में उतराया मिला। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।