Hindi NewsUttar-pradesh NewsSonbhadra NewsTragic Death of 5-Year-Old Boy from Electric Shock in Kundadi Village
करंट की चपेट में आने से बालक की मौत

करंट की चपेट में आने से बालक की मौत

संक्षेप:

Sonbhadra News - करंट की चपेट में आने से बालक की मौत उस समय मातम छा गया जब एक पांच वर्षीय बालक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव म

Oct 28, 2025 12:38 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्र
share Share
Follow Us on

म्योरपुर,हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के कुंडाडीह गांव में सोमवार को उस समय मातम छा गया जब एक पांच वर्षीय बालक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। खैराही गांव निवासी पांच वर्षीय अभि पुत्र दयाशंकर, अपनी मां के साथ छठ पर्व मनाने के लिए नानी के घर कुंडाडीह आया हुआ था। सोमवार को वह घर के सामने खेल रहा था। उसी दौरान सबमर्सिबल पंप से पाइप द्वारा पानी सप्लाई की जा रही थी, पास में इन्वर्टर रखा हुआ था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

अचानक पानी की पाइप में करंट प्रवाहित हो गया। मासूम ने जैसे ही पाइप को छुआ, वह करंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही अचेत हो गया। परिजन तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर लेकर पहुंचे जहां चिकित्सक डा. संजीव बिंद ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वे अस्पताल परिसर में दहाड़ें मारकर रोने लगे। मेमो के माध्यम से जानकारी मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आवश्यक पूछताछ के बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया। घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल व्याप्त है। थानाध्यक्ष कमल नयन दुबे ने बताया कि बालक की करेंट से मौत हुई है। मामले की जांच हो रही है।