सड़क हादसे में घायल पेलोडर ऑपरेटर की मौत
Sonbhadra News - बीना बस स्टैंड पर 13 फरवरी को बाइक के धक्के से गंभीर रूप से घायल 30 वर्षीय जवाहिर की वाराणसी बीएचयू ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह एनसीएल ककरी खदान में पेलोडर ऑपरेटर था। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। जवाहिर के दो पुत्र और एक पुत्री हैं।

शक्तिनगर, हिंदुस्तान संवाद। बीना बस स्टैंड पर बीते 13 फरवरी की शाम को बाइक के धक्के से गंभीर रूप से घायल 30 वर्षीय युवक की वाराणसी बीएचयू ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। बीना क्षेत्र के चंदुआर निवासी जवाहिर पुत्र बुधराम एनसीएल ककरी खदान में एक निजी कंपनी में पेलोडर ऑपरेटर के पद पर तैनात था। ड्यूटी करके शुक्रवार शाम अपने घर आ रहा था कि बीना बस स्टैंड के समीप मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार चालक ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे जवाहिर के सर, कान व नाक मे गंभीर चोट आयी थीं। आनन फानन मे लोगों नें बीना अटल अस्पताल, बैढ़न ट्रामा सेंटर के बाद वाराणसी बीएचयू के लिए रेफर कर दिया गया, जहां मंगलवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
परिजनों के मुताबिक जवाहिर का दो पुत्र और एक पुत्री है। घटना की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


