मालगाड़ी की चपेट में आकर एकलौता पुत्र की मौत

Mar 14, 2026 01:22 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्र
share

Sonbhadra News - बीना पुलिस चौकी क्षेत्र में एक 18 वर्षीय युवक अरुण बियार की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। वह रेलवे ट्रैक पार करते समय हादसे का शिकार हुआ। रात भर तड़पता रहा, लेकिन किसी ने मदद नहीं की। सुबह ग्रामीणों ने उसे देखा और पुलिस को सूचित किया, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।

मालगाड़ी की चपेट में आकर एकलौता पुत्र की मौत

शक्तिनगर, हिंदुस्तान संवाद । बीना पुलिस चौकी क्षेत्र में शनिवार तड़के एक 18 वर्षीय युवक की मालगाड़ी की चपेट में आने से इलाज के दौरान मौत हो गई। वह ट्रैक पार कर अपने घर जा रहा था। बीना चौकी प्रभारी अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि घरसड़ी पहाड़ी निवासी अरुण बियार पुत्र मुन्ना बियार शुक्रवार देर रात रेलवे ट्रैक पार कर अपने घर जा रहा था। रेलवे ट्रैक पार करते समय वह मालगाड़ी की चपेट में आ गया। ग्रामीणों के मुताबिक रात भर अरुण ट्रैक पर तड़पते रह गया, लेकिन रात के अंधेरे होने की वजह से किसी का ध्यान नहीं गया।

भोर में रेलवे ट्रैक के समीप लोगों ने देखा तो तत्काल पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर घायल अरुण को अटल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक अरुण में दो बहनों में इकलौता भाई था। घटना के बाद परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।