Sonbhadra News: विषाक्त पदार्थ खाने से अधेड़ की मौत

हिन्दुस्तान, सोनभद्र
Follow us on Google News
share

Sonbhadra News: विषाक्त पदार्थ खाने से अधेड़ की मौत विषाक्त पदार्थ खाने से अधेड़ की मौत विषाक्त पदार्थ खाने से अधेड़ की मौत विषाक्त पदार्थ खाने से अधेड़ की मौत

Sonbhadra News: विषाक्त पदार्थ खाने से अधेड़ की मौत

Sonbhadra News: म्योरपुर, हिंदुस्तान संवाद। बीजपुर थाना क्षेत्र के महरीकला गांव में गुरुवार की शाम विषाक्त पदार्थ खाने से एक अधेड़ की मौत हो गई। उसने किन परिस्थितियों में विषाक्त पदार्थ खाया इसकी जानकारी नहीं हो सकी थी। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। बीजपुर थाना क्षेत्र के महरीकला गांव निवासी 50 वर्षीय पवन कुमार पुत्र भुलन ने गुरुवार की शाम को विषाक्त पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी और उसे लगातार उल्टियां होने लगीं। परिजनों के पूछने पर उसने शराब में सल्फास मिलाकर पीने की बात बताई। इसके बाद परिजन आनन-फानन में निजी वाहन से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर लेकर पहुंचे।

सीएचसी में तैनात डॉ. संजीव बिंद ने प्राथमिक जांच के बाद पवन कुमार को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। अस्पताल प्रशासन ने घटना की सूचना मेमो के माध्यम से पुलिस को दे दी। मृतक के पुत्र राजू ने बताया कि उसके पिता बीजपुर एनटीपीसी में काम करते थे। पुत्र राजू ने बताया कि उसके पिता ने शराब में सल्फास मिलाकर पी लिया था। पुत्र ने कहा कि उन्होंने शराब में सल्फास का सेवन कब और किन परिस्थितियों में किया, इसकी जानकारी परिजनों को नहीं है। पुलिस की जांच के बाद ही घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsसोनभद्रSonbhadra News: विषाक्त पदार्थ खाने से अधेड़ की मौत