डीसीएम की टक्कर से पत्नी की मौत, पति सुरक्षित
Sonbhadra News - हाथीनाला में एक महिला की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। डीसीएम ने बाइक को टक्कर मारी, जिससे खुशबू त्रिपाठी की मौके पर ही मौत हो गई। उनके पति आशुतोष त्रिपाठी सुरक्षित बच गए। पुलिस ने आरोपी वाहन को पकड़ लिया है और मामले की जांच जारी है।

हाथीनाला। स्थानीय थाना से दो किलोमीटर पहले वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर शनिवार की देर शाम डीसीएम के धक्के से बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति बाल-बाल बच गया। पुलिस ने दुर्घटना करने वाले डीसीएम वाहन को पकड़ लिया है। मिटीहिनिया थाना कोन निवासी 46 वर्षीय आशुतोष त्रिपाठी अपनी पत्नी 36 वर्षीय खुशबू त्रिपाठी के साथ मोटरसाइकिल से रेणुकूट की ओर से हाथीनाला की तरफ आ रहे थे। हाथीनाला से लगभग दो किलोमीटर पहले पीछे से आ रहे डीसीएम ने उनकी बाइक की डिक्की में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही खुशबू त्रिपाठी सड़क पर गिर गईं, जबकि आशुतोष त्रिपाठी बाइक सहित किनारे गिर गए और सुरक्षित बच गए।
गंभीर चोट लगने के कारण खुशबू त्रिपाठी की मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी मोर्चरी भेज दिया। पुलिस के अनुसार दुर्घटना करने वाले वाहन को पकड़ लिया गया है। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है। मामले की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


