Sonbhadra News: ट्रैक्टर के धक्के से मजदूर गंभीर रूप से घायल, रेफर
Sonbhadra News: दुद्धी। अमवार चौकी क्षेत्र के बघाडू गांव के बैगाटोला निर्माणधीन नहर के पास

Sonbhadra News: दुद्धी। अमवार चौकी क्षेत्र के बघाडू गांव के बैगाटोला निर्माणधीन नहर के पास बुधवार की देर रात एक ट्रैक्टर के धक्के से एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब मजदूर नहर के पास कार्य समाप्त कर अपने बाइक से घर लौट रहा था।बघाडू गांव निवासी 25 वर्षीय शिव प्रसाद पुत्र चैत सिंह, मजदूरी करके वापस लौट रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे बघाडू मे नहर के पास धक्का मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल घायल मजदूर को उपचार के लिए निजी वाहन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवाया।
दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर को अमवार चौकी पुलिस अपने कब्जे में लेकर चौकी ले गई। ग्रामीणों का कहना है कि संबंधित ट्रैक्टर कनहर सिंचाई परियोजना के माइनर नहर निर्माण कार्य में लगा हुआ है,घायल मजदूर की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिसे प्राथमिक उपचार कर मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर कर दिया गया।


