Hindi NewsUttar-pradesh NewsSonbhadra NewsTragic Accident Three Killed in Truck-Bike Collision in Sonbhadra
ट्रक के धक्के से बाइक सवार दो सगे भाइयों समेत तीन की मौत

ट्रक के धक्के से बाइक सवार दो सगे भाइयों समेत तीन की मौत

संक्षेप:

Sonbhadra News - सोनभद्र में राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के हिन्दुआरी तिराहे पर रविवार रात लगभग 11 बजे ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो भाइयों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। सभी एक ही बाइक पर सवार होकर राबर्ट्सगंज से मधुपुर जा रहे थे, तभी ट्रक ने उन्हें धक्का मार दिया।

Feb 09, 2026 12:38 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्र
share Share
Follow Us on

सोनभद्र, संवाददाता। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के हिन्दुआरी तिराहे पर रविवार की रात लगभग 11 बजे ट्रक के धक्के से बाइक सवार दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर राबर्ट्सगंज से मधुपुर जा रहे थे। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के हिन्दुआरी गांव निवासी प्रेम सिंह पुत्र केदार सिंह तथा दयाशंकर सिंह एवं कमला सिंह पुत्रगण सोमरू निवासीगण तिलया थाना रॉबर्ट्सगंज रविवार की रात एक ही बाइक पर सवार होकर राबर्ट्सगंज से अपने घर मधुपुर की तरफ जा रहे थे। रात लगभग 11 बजे जैसे ही वे हिन्दुआरी तिराहे पर पहुंचे पीछे से आ रही ट्रक ने उन्हें धक्का मार दिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।