Hindi NewsUttar-pradesh NewsSonbhadra NewsTragic Accident on Varanasi-Shaktinagar Road One Dead 11 Injured in Collision
ट्रेलर ने ट्रैक्टर-ट्राली में मारी टक्कर एक की मौत, 11 घायल

ट्रेलर ने ट्रैक्टर-ट्राली में मारी टक्कर एक की मौत, 11 घायल

संक्षेप:

Sonbhadra News - सोनभद्र में वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर एक ट्रैक्टर-ट्राली और तेज रफ्तार ट्रेलर के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में 65 वर्षीय रामचन्द्र की मौके पर ही मौत हो गई और 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया।

Dec 09, 2025 02:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्र
share Share
Follow Us on

सोनभद्र, संवाददाता। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के चंडी तिराहे के समीप वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर मंगलवार की दोपहर बाद गलत दिशा से जा रही ट्रैक्टर-ट्राली में वाराणसी की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया। मझिगांव गांव निवासी रामचन्द्र की की मौत हो गई थी। घर वाले और नात रिश्तेदार दाह संस्कार के लिए ट्रैक्टर-ट्राली पर सवार होकर हिन्दुआरी जा रहे थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

ट्रैक्टर पर करीब 20 लोग सवार थे। चंडी होटल के पास वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर पहुंचने ही सामने से आ रहे ट्रेलर ने टक्कर मार दी। ट्रैक्टर गलत दिशा में चल रहा था और मुड़ते समय अचानक सामने से आ रहे ट्रेलर की चपेट में आ गया। टक्कर होते ही आसपास अफरा-तफरी मच गई। घटना स्थल पर ही चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और घायलों को बाहर निकालने में पुलिस का सहयोग किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को जिला मेडिकल कालेज भेजवाया, जहां चिकित्सकों ने देखते ही 65 वर्षीय खरपत्तू पुत्र जंगली, निवासी भरहरी जुगैल को मृत घोषित कर दिया। वहीं 18 वर्षीय इन्द्रजीत पुत्र स्व.प्रदीप कुमार, निवासी मझिगांव, 20 वर्षीय अनिल पुत्र लख्खन, निवासी अरौली, 52 वर्षीय कृपा पुत्र रामकरन, निवासी सजौर, 63 वर्षीय रामपति पुत्र सुदंर, निवासी सजौर, 62 वर्षीय रामप्यारे पुत्र कयर, निवासी चपईल, 14 वर्षीय रिंकू पुत्र राजू, निवासी सजौर, 60 वर्षीय रामलखन पुत्र सोमारू, निवासी अरौली, 32 वर्षीय सियाराम पुत्र सफेद लाल, निवासी हिनौता, 60 वर्षीय जयराम पुत्र शोभनाथ, निवासी अमउर व एक अन्य घायल का इलाज मेडिकल कालेज में किया जा रहा था। इसमें तीन घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे के चलते वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर करीब आधे घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। पुलिस ने यातायात्को बहाल कराया।