Hindi NewsUttar-pradesh NewsSonbhadra NewsTragic Accident on Rewa-Ranchi Road Biker Dies After Pickup Collision
पिकअप के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत

पिकअप के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत

संक्षेप:

Sonbhadra News - दुद्धी के जाबर शाहपुर गांव के पास रीवा-रांची मार्ग पर एक पिकअप की टक्कर से बाइक सवार विश्वनाथ यादव की मौत हो गई। वह रेणुकूट स्थित एक निजी कंपनी में काम करने जा रहे थे। गंभीर चोटों के बाद अस्पताल में उनकी मृत्यु हो गई। परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।

Sat, 22 Nov 2025 12:32 PMNewswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्र
share Share
Follow Us on

दुद्धी (सोनभद्र), हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के जाबर शाहपुर गांव के पास रीवा-रांची मार्ग पर कनहर पुल के पास पिकअप के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वह अपने घर दुद्धी के घूमा से रेणुकूट एक निजी कंपनी में कार्य करने जा रहा था। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के घूमा गांव निवासी 44 वर्षीय विश्वनाथ यादव पुत्र रामचन्द्र यादव शनिवार की सुबह अपने घर से रेणुकूट स्थित एक निजी कंपनी में कार्य करने के लिए जा रहा था। सुबह लगभग छह बजे जैसे ही वह कोतवाली क्षेत्र के जाबर शाहपुर गांव के समीप रीवा-रांची मार्ग पर कनहर पुल के पास पहुंचा, इसी दौरान सामने से आ रहे पिकअप ने से धक्का मार दिया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इससे बाइक सवार गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। कुछ दूरी पर आग ताप रहे जाबर गांव निवासी दीपक कुमार को तेज आवाज सुनाई दी तो वह भाग कर मौके पर पहुंचा। उसने घटना की जानकारी डायल 112 पर पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दुद्धी पहुंचाया। दुद्धी अस्पताल में डाक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत लाया घोषित कर दिया। पुलिस ने आधार कार्ड से उसकी पहचान कर इसकी जानकारी परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोग रोते बिलखते दुद्धी अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।