अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत
सोनभद्र, संवाददाता। शाहगंज थाना क्षेत्र के उचका गांव के समीप गुरुवार की रात

सोनभद्र, संवाददाता। शाहगंज थाना क्षेत्र के उचका गांव के समीप गुरुवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। वह करमा से शादी समारोह में शामिल होकर वापस अपने घर घोरावल के तेन्दुई लौट रहा था।घोरावल कोतवाली क्षेत्र के तेन्दुई गांव निवासी 35 वर्षीय संतोष यादव पुत्र स्व. तेजबली गुरुवार को करमा में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया था। शादी समारोह में शामिल होकर वह रात में ही वापस अपने घर बाइक से लौट रहा था। जैसे ही वह शाहगंज थाना क्षेत्र के उचका गांव के समीप पहुंचा, इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसे धक्का मार दिया।
इससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने युवक की पहचान कर रात लगभग तीन बजे मृतक के परिजनों को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम केलिए जिला अस्पताल भेज दिया। उधर जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन रोते बिलखते जिला अस्पताल पहुंचे। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


