ट्रक के रौंदने से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत, पत्नी घायल

Apr 13, 2026 09:46 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्र
share

Sonbhadra News - सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र में एक ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्र को रौंद दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक शिवकुमार यादव अपने परिवार के साथ राबर्ट्सगंज से लौट रहे थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और चालक की तलाश कर रही है।

ट्रक के रौंदने से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत, पत्नी घायल

सोनभद्र, संवाददाता। चोपन थाना क्षेत्र के सलखन में वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर सोमवार की शाम साढे़ पांच बजे ट्रक ने पीछे से बाइक सवार को रौंद दिया। इससे बाइक सवार पिता-पुत्र की मौके पर मौत हो गई। जबकि बाइक पर सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर राबर्ट्सगंज से चोपन की तरफ जा रहे थे। बलिया जिले के बैरिया थाना क्षेत्र के बैरिया नगर निवासी 27 वर्षीय शिवकुमार यादव पुत्र ओंकारनाथ डाला स्थित एक प्लांट में कार्य करते थे। वे अपने परिवार के साथ डाला में ही रहते थे। सोमवार को वे अपनी पत्नी 24 वर्षीय सुमन और पांच वर्षीय पुत्र डमडम को लेकर किसी कार्य से बाइक से राबर्ट्सगंज गए थे।

शाम को वे वापस डाला लौट रहे थे। शाम लगभग साढे़ पांच बजे जैसे ही वे चोपन थाना क्षेत्र के सलखन में वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर पहुंचे, इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। इससे शिवकुमार और उनके पुत्र डमडम की मौके पर ही दर्दनांक मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी सुमन घायल हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों मौके पर भीड़ जुट गई। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। उधर घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चोपन थाने के प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्र ने बताया कि मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रक और चालक की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि महिला की हालत सामान्य है।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।