दो बाइकों की टक्कर में दम्पति सहित तीन की मौत, दो गंभीर
Sonbhadra News - सोनभद्र/केकराही, हिन्दुस्तान टीम। करमा थाना क्षेत्र के केकराही गांव के समीप राबर्ट्सगंज-मिर्जापुर मार्ग

सोनभद्र/केकराही, हिन्दुस्तान टीम। करमा थाना क्षेत्र के केकराही गांव के समीप राबर्ट्सगंज-मिर्जापुर मार्ग पर मंगलवार की रात दो बाइकों की टक्कर में दम्पति सहित तीन लोगों की मौत हो गई तथा दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक सवार दम्पति मिर्जापुर से राबर्ट्सगंज की तरफ आ रहे थे। घायलों को मेडिकल कॉलेज लोढ़ी में भर्ती कराया गया है।करमा थाना क्षेत्र के करकी गांव के समीप राबर्ट्सगंज -मिर्जापुर मार्ग पर मंगलवार की रात साढ़े 11 बजे दो दो बाइकों की आमने सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए। घटना में दोनों बाइकों पर सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस और एंबुलेंस को दी। सूचना मिलते ही करमा थाना प्रभारी राजेश सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने सभी घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कालेज लोढ़ी भिजवाया। मेडिकल कॉलेज लोढ़ी में डाक्टरों में दम्पति को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। वहीं इलाज के दौरान एक और व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल दो लोगों का मेडिकल कालेज सोनभद्र में इलाज चल रहा है। करमा थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि एक बाइक पर सवार दम्पति की पहचान जय सिंह पुत्र फूलचंद सिंह और उनकी पत्नी सरिता सिंह निवासी कुंभ, मोकलपुर जौनपुर के रुप में हुई। बताया कि बाइक सवार दम्पति मिर्जापुर की तरफ से राबर्ट्सगंज की तरफ जा रहे थे। जबकि दूसरे बाइक सवारों की पहचान चन्दू पुत्र रमेश कोल निवासी तिलौली थाना करमा, कृष्णा पुत्र रामकेश कोल और अक्षय पुत्र देवशरण कोल निवासीगण सकाही थाना करमा के रुप में हुई। इसमें चंदू पुत्र रमेश कोल की मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल कृष्णा और अक्षय का मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा है। पुलिस ने घटना से मृतक के परिजनों को अवगत कराया। सूचना मिलते ही मृतकों के परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


