साइड स्टोरी...मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख की मिली आर्थिक सहायता

Jan 25, 2026 11:16 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्र
share Share
Follow Us on

Sonbhadra News - साइड स्टोरी...मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख की मिली आर्थिक सहायता का हाल जानते एसडीएम व अन्य अधिकारी। सिंगरौली, हिन्दुस्तान संवाद। जियावन थाना क्षेत

साइड स्टोरी...मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख की मिली आर्थिक सहायता

सिंगरौली, हिन्दुस्तान संवाद। जियावन थाना क्षेत्र अंतर्गत चौकी कुंदवार के ग्राम परसोहर में रविवार को मिट्टी निकालने के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक महिला एवं दो बालिकाओं की मौत हो जाने के बाद प्रशासन की तरफ से पीड़ित परिवारों को तत्काल राहत प्रदान की गई है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी के निर्देश पर रेडक्रास सोसायटी की ओर से प्रत्येक मृतक के परिजन को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई। ग्राम पंचायत परसोहर के पंचायत भवन के समीप घर की पुताई के लिए मिट्टी की खुदाई का कार्य पांच महिलाओं की तरफ से किया जा रहा था।

इसी बीच अचानक मिट्टी धंस गई, जिससे सभी महिलाएं उसके नीचे दब गईं। घटना की सूचना मिलते ही ग्राम पंचायत पदाधिकारियों द्वारा प्रशासन एवं पुलिस को अवगत कराया गया। इसके बाद मौके पर पहुंची प्रशासनिक एवं पुलिस टीम ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। हादसे में 10 वर्षीय प्रीति सिंह पुत्री मान सिंह, 16 वर्षीय बसंती पुत्री तिलकधारी, निवासी ग्राम हरहवा तथा 50 वर्षीय फूलमती यादव पत्नी अनिल यादव निवासी बंधा की मौत हो गई, जबकि 50 वर्षीय कौशल्या सिंह पत्नी ज्ञान सिंह गोंड़ निवासी ग्राम परसोहर व 45 वर्षीय सकमुनी सिंह पुत्री जगभवन सिंह निवासी चंद्रेह को बेहोशी की हालत में बाहर निकाला गया। तीनों को इलाज लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवसर में भर्ती किया गया। कौशिल्या सिंह की हालत खराब होने पर बेहतर उपचार के लिए जिला मुख्यालय स्थित ट्रामा सेंटर सिंगरौली रेफर कर दिया गया। उधर हादसे की जानकारी मिलते ही सिहावल के विधायक ने मृतक परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया। साथ ही माइनिंग अधिकारी और एसडीएम सुरेश जाधव भी मौके पर पहुंचकर घायलों का बेहतर उपचार करने का निर्देश दिया। घायलों एवं मृतकों के परिजनों ने बताया कि मिट्टी खुदाई का कार्य घरेलू उपयोग एवं लिपाई-पुताई के लिए किया जा रहा था। हादसे के बाद इधर प्रशासनिक स्तर पर लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए ग्राम पंचायत बंधा के सचिव सतीश द्विवेदी को मृतक महिला का संबल योजना अंतर्गत पूर्व पंजीयन न होने के कारण मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत की तरफ से निलंबित कर दिया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;