
अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत
Sonbhadra News - अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत मार्ग पर शनिवार देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उधर घटना के बाद मौक
शक्तिनगर, हिंदुस्तान संवाद स्थानीय थाना अंतर्गत ज्वालामुखी मंदिर मुख्य मार्ग पर शनिवार देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उधर घटना के बाद मौका देख चालक वाहन लेकर फरार हो गया। जानकारी के मुताबिक 22 वर्षीय उदय कुशवाहा शनिवार की रात एनटीपीसी प्लांट से ड्यूटी करके घर वापस लौट रहा था। ज्वालामुखी मंदिर के समीप मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। आनन फानन में लोगों ने घायल युवक उदय कुशवाह निवासी एनटीपीसी कॉलोनी को संजीवनी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
पुलिस ने शव को पंचनामा कर पीएम के लिए दुद्धी भेज जांच शुरू कर दिया है। उदय कुशवाहा के पिता ईश्वरी प्रसाद महतो वरिष्ठ विवेकानंद विद्यालय में गार्ड के रूप में तैनात है। मृतक उदय कुशवाहा बड़ा पुत्र था। मूल निवासी हजारीबाग झारखंड के रहने वाले हैं। शक्तिनगर थाना प्रभारी कमलनयन दुबे ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार वाहन की तलाश की जा रही है। मृतक उदय कुशवाहा के पिता ईश्वरी प्रसाद महतो की तहरीर पर अज्ञात वाहन के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दिया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




