एनसीएल कृष्णशिला कर्मी की मौत, तीन घायल
एक मई को चौबेपुर वाराणसी में एक दुर्घटना में एनसीएल कर्मी रवि सिंह की मौत हो गई। वह हेरिटेज हॉस्पिटल में इलाज के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गए थे। अन्य तीन एनसीएल कर्मी भी घायल हैं। रवि सिंह फाइनेंस विभाग में क्लर्क थे और उनकी मौत से परियोजना परिसर में शोक की लहर फैल गई।

शक्तिनगर, हिंदुस्तान संवाद । बीते एक मई कों चौबेपुर वाराणसी में हुई दुर्घटना में गम्भीर घायल एनसीएल कृष्ण्शीला कर्मी 35 वर्षीय रवि सिंह पुत्र महेंद्र सिंह की हेरिटेज हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो जाने से परियोजना आवासीय परिसर में शोक की लहर दौड़ गयी है। दुर्घटना में अन्य तीन एनसीएल कृष्णशीला कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए है जिसका इलाज जारी है। जानकारी के मुताबिक बीना कॉलोनी निवासी रवि सिंह, मनोज,विकास और अखिल जायसवाल अपने सहकर्मी आनंद मिश्रा के वैवाहिक कार्यक्रम में गाजीपुर गए हुए थे। वापसी के दौरान एक मई को तड़के लगभग 3:30 बजे ट्रक की चपेट में आने से कार सवार चारों एनसीएल कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हे आनन फानन में निकटवर्ती अस्पताल पहुंचाया गया जहां रवि सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद हेरिटेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया।शनिवार
सुबह को इलाज के दौरान रवि सिंह की मौत हो गई।जबकि कृष्णशिला कर्मी मनोज, विकास ,खिल जायसवाल का इलाज जारी है।रवि सिंह कृष्णशिला परियोजना में फाइनेंस विभाग में क्लर्क पद पर तैनात था। घटना की सुचना मिलते ही क्षेत्र में चर्चा चर्चा का विषय बना रहा।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


