मिट्टी का टीला ढहने से तीन महिलाओं की मौत, दो घायल
Sonbhadra News - म्योरपुर थाना क्षेत्र के किरवानी के जंगल में सोमवार की सुबह मिट्टी का टीला ढहने से तीन महिलाओं की मौत हो गई। जबकि दो महिलाएं घायल हो गई। सभी घर की पोताई के लिए छुई मिट्टी निकालने गई थी।
म्योरपुर, हिन्दुस्तान संवाद।
म्योरपुर थाना क्षेत्र के किरवानी के जंगल में सोमवार की सुबह मिट्टी का टीला ढहने से तीन महिलाओं की मौत हो गई। जबकि दो महिलाएं घायल हो गई। सभी घर की पोताई के लिए छुई मिट्टी निकालने गई थी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस राहत और बचाव कार्य में जुट गई है। जेसीबी से मलबे को हटाकर तीनों महिलाओं को बाहर निकाला गया।
म्योरपुर थाना क्षेत्र के किरवानी और खैराही गांव से सोमवार की सुबह कुछ महिलाएं घर की पोताई करने के लिए छुई मिट्टी निकालने किरवानी के जंगल में गई थी। जंगल में एक मिट्टी के टीले के पास से सभी मिट्टी निकाल रही थी। इसी दौरान मिट्टी का टीला ढह गया। इससे सभी उसी के नीचे दब गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही ग्रामीणों की मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर म्योरपुर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तत्काल मौके पर राहत और बचाव कार्य शुरु कर दिया। जेसीबी से मिट्टी हटाने का कार्य शुरु करा दिया गया। जेसीबी से मिट्टी हटाकर तीन महिलाओं अलीशा बेगम पत्नी मेराज निवासी किरवानी और उसकी रिश्तेदार सदीकुन निशा निवासी बड़होर थाना बभनी तथा सीता देवी पत्नी देवबरन निवासी खैराही को बाहर निकालकर म्योरपुर अस्पताल भेजा गया। म्योरपुर अस्पताल में डा. पीएन सिंह ने जांच के बाद तीनों महिलाओं को मृत लाया घोषित कर दिया। उधर मिट्टी का टीला ढहने से घायल फुलकुंवर पत्नी उदयशंकर निवासी खैराही और नजीबुन निशा पत्नी शमशेर निवासी किरवानी को परिजन पहले ही लेकर चले गए। क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय ने बताया कि तीनों शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


