यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर करें सख्त कार्रवाई
Sonbhadra News - सोनभद्र में यातायात सुरक्षा और व्यवस्था को सुधारने के लिए क्षेत्राधिकारी डॉ. चारु द्विवेदी ने बैठक की। इसमें यातायात प्रबंधन, प्रवर्तन कार्रवाई, और जनजागरूकता अभियानों पर चर्चा हुई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और आमजन को जागरूक किया जाए।
सोनभद्र, संवाददाता। जनपद में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ. चारु द्विवेदी ने गुरुवार को चुर्क पुलिस लाइन सभागार में यातायात एवं क्रिटिकल कॉरिडोर (सीसी) टीमों की विस्तृत समीक्षा बैठक की। बैठक में यातायात निरीक्षक, सभी यातायात उपनिरीक्षक तथा थाना रॉबर्ट्सगंज, चोपन, घोरावल और बभनी की सीसी टीमों ने भाग लिया। इस दौरान यातायात प्रबंधन, प्रवर्तन कार्रवाई, सड़क सुरक्षा उपायों और जनजागरूकता अभियानों पर विस्तार से चर्चा की गई। सीओ ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पुलिस महानिदेशक की तरफ सेजारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी टीमें अपने-अपने क्षेत्रों में प्रभावी जांच अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें।इसके
साथ ही आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने पर भी विशेष जोर दिया गया, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे। कहा कि जनपद पुलिस की तरफ से सड़क सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


