ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सोनभद्रनगर में निकाली गई तिरंग यात्रा

नगर में निकाली गई तिरंग यात्रा

नगर में रविवार को मुर्द्धवा मोड़ से तुर्रा चौराहे तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने यात्रा में भाग लेकर इसे सफल बनाया।...

नगर में निकाली गई तिरंग यात्रा
हिन्दुस्तान टीम,सोनभद्रSun, 05 Dec 2021 10:40 PM
ऐप पर पढ़ें

रेणुकूट। नगर में रविवार को मुर्द्धवा मोड़ से तुर्रा चौराहे तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने यात्रा में भाग लेकर इसे सफल बनाया। रविवार को मुर्द्धवा मोड़ से तिरंगा यात्रा की शुरुआत की गई। यात्रा में बड़ी संख्या में नगर के युवाओं ने अपने बाइक पर तिरंगा झंडा लगाकर यात्रा में भाग लिया। इस दौरान एक खुले वाहन पर एक लड़की को भारत माता के रूप में सजा कर बैठाया गया था और इस वाहन के पीछे सैकड़ों की संख्या में बाइक पर सवार युवा तिरंगा झंडा लगाकर चल रहे थे। मुख्य बाजार में पहुंचने पर कई जगह यात्रा में शामिल लोगों पर फूल की बरसात की गई। पिपरी चौराहे पर पहुंचकर यात्रा का समापन हुआ।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें