ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सोनभद्रखनन बंद होने से तीन लाख प्रभावित

खनन बंद होने से तीन लाख प्रभावित

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अविनाश कुशवाहा ने शनिवार को ओबरा नगर का दौरा किया। इस दौरान सपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि सपा शासनकाल में...

खनन बंद होने से तीन लाख प्रभावित
ओबरा (सोनभद्र)Sun, 19 Nov 2017 09:24 PM
ऐप पर पढ़ें

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अविनाश कुशवाहा ने शनिवार को ओबरा नगर का दौरा किया। इस दौरान सपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि सपा शासनकाल में चलाई गयी लाभकारी योजनाओं को भाजपा सरकार ने बंद कर दिया। गरीबों को मिलने वाले राशन, केरोसिन आदि को बंद करने के साथ ही दिन-प्रतिदिन रसोई गैस के दामों में बढ़ोतरी की जा रही है। साथ ही गिट्टी,बालू आदि के दामों को पांच गुना बढ़ोतरी कर दिए जाने से आम आदमी का घर बनाने का सपना पूरा नहीं हो पा रहा है।  सोनभद्र जनपद में खनन बंद होने से लगभग तीन लाख से ज्यादा लोग वर्तमान समय में प्रभावित हैं। जीएसटी लगाकर व्यापारियों का व्यापार पूरी तरह से चौपट करा दिया गया है। पत्रकार वार्ता में सपा जिलाध्यक्ष विजय यादव, नगर अध्यक्ष डिंपल यादव, सपा नेता इश्तियाक खान, सुधा देवी, विजय कुमार, मुनीर अहमद, उमेर खान, राधा सिंह, रमेश वर्मा, संजय गौड़, बचाऊ यादव, रामवृक्ष यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें