ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सोनभद्रहल्की बारिश, आकाशीय बिजली गिरने से तीन झुलसे

हल्की बारिश, आकाशीय बिजली गिरने से तीन झुलसे

शुक्रवार की सुबह से मौसम में उतार चढ़ाव जारी रहा। कभी तेज धूप तो कभी आसमान में बादल उमड़ घुमड़ करते रहे। इससे उमस से लोगों का हाल बेहाल रहा। दोपहर में हल्की बारिश होने से मौसम सुहाना हुआ पर उमस से राहत...

हल्की बारिश, आकाशीय बिजली गिरने से तीन झुलसे
हिन्दुस्तान टीम,सोनभद्रFri, 21 Jun 2019 11:59 PM
ऐप पर पढ़ें

शुक्रवार की सुबह से मौसम में उतार चढ़ाव जारी रहा। कभी तेज धूप तो कभी आसमान में बादल उमड़ घुमड़ करते रहे। इससे उमस से लोगों का हाल बेहाल रहा। दोपहर में हल्की बारिश होने से मौसम सुहाना हुआ पर उमस से राहत नहीं मिली। वहीं दक्षिणांचल में हल्की बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन झुलस गये। सभी का प्राइवेट अस्ताल में उपचार कराया गया।

तीन दिनों से कभी दिन तो कभी रात में हल्की बूंदाबांदी हो रही है। इससे मौसम सुहाना तो हो रहा है पर उमस से राहत नहीं मिल रही। ऊपर से बिजली की अनियमित कटौती लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गयी है। शुक्रवार की दोपहर में भी जिला मुख्यालय के साथ ग्रामीण अंचल में हल्की बारिश हुई। आसमान में बादल छाने से गर्मी से राहत मिली लेकिन उमस जस का तस रहा। इसी बीच बभनी थाना क्षेत्र के खोतोमहुआ गांव में तेज गरज तड़क के साथ आकाशीय बिजली की चपेट में आने से धीर शाह पुत्र रामधीन का एक बैल मर गया। जबकि बालकेश्वर की 32 वर्षीय पत्नी उर्मिला और राधे का छह वर्षीय लड़का संजय गंभीर रूप से झुलस गया। दोनों को बभनी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाकर भर्ती कराया गया। जहा दोनों का उपचार चल रहा है। दोपहर बाद तीन बजे जब आकाशीय बिजली गिरी उस समय बच्चा अपने घर के पास मे महुआ के पेड के नीचे खेल रहा थ।

सागोबांध प्रतिनिधि के अनुसार, बभनी थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव मे शुक्रवार की दोपहर बाद लगभग तीन बजे आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 12 वर्षीय प्रिंस दुबे पुत्र स्व.हीरालाल दुबे झुलस गया। आनन-फानन में घरवाले उसे प्राइवेट अस्पताल ले गये। जहां उसका उपचार चल रहा है। घटना के वक्त प्रिंस महुआ के पेड़ के नीचे डोरी बिन रहा था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें