Hindi NewsUttar-pradesh NewsSonbhadra NewsThree-Day Training for Anganwadi Workers on Nutrition and Education Begins in Babhn
बभनी में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण शुरू

बभनी में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण शुरू

संक्षेप:

Sonbhadra News - बभनी में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ है। यह प्रशिक्षण पोषण और शिक्षा के एकीकरण पर केंद्रित है, जिसका उद्देश्य 3 से 6 वर्ष के बच्चों का सर्वांगीण विकास करना है। प्रशिक्षकों द्वारा बच्चों में विभिन्न बाधाओं की पहचान और पोषण संबंधी जानकारी दी जाएगी।

Nov 17, 2025 04:56 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्र
share Share
Follow Us on

बभनी,हिंदुस्तान संवाद। क्षेत्र के ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का तीन दिवसीय प्रशिक्षण सोमवार को शुरू हुआ। यह प्रशिक्षण पोषण भी, पढ़ाई भी विषय पर केंद्रित है, जिसका मुख्य उद्देश्य बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पोषण और शिक्षा को एकीकृत करना है। प्रशिक्षण का शुभारंभ बभनी की आंगनवाड़ी सुपरवाइजर चमेली देवी ने किया। को-लोकेटेड आंगनवाड़ी केंद्रों की कार्यकत्रियों को दिए जा रहे इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य 3 से 6 वर्ष तक के बच्चों को पोषण के प्रति जागरूक करना है। इसके माध्यम से कुपोषित बच्चों की क्षमता संवर्धन के लिए भी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

साथ ही, पोषाहार फीड करने के तरीकों पर विस्तृत जानकारी के साथ अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी जा रही हैं। प्रशिक्षण में आरंभिक अवस्था में बच्चों में व्याप्त विभिन्न बाधाओं या विशिष्ट आवश्यकताओं की स्क्रीनिंग और पहचान पर जोर दिया गया। इससे बच्चों में पढ़ने, लिखने और बुनियादी संख्या संक्रियाएं करने की क्षमता में तेजी से विकास होता है और समावेशी समाज तैयार करने में मदद मिलती है। प्रशिक्षक में संदीप सिंह ने बच्चों को दिखाई देने संबंधी बाधाएं, बोलने एवं सुनने संबंधी बाधाएं, समझने एवं सीखने संबंधी बाधाएं और चलने-फिरने संबंधी बाधाओं पर चर्चा की जाएगी। आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों की स्क्रीनिंग और पहचान हेतु गतिविधियों का नियमित क्रियान्वयन किया जाना आवश्यक है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षक संदीप कुमार सिंह, अभिरुचि पांडेय और कमलेश कुमार सहित काफी संख्या में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।