गेहूं चोरी के आरोप में तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Newswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्र
Sonbhadra News - सोनभद्र के कठपुरवा गांव में गेहूं की चोरी के मामले में पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 30 मई को ऑटो रिक्शा से आए युवकों ने दुकान के बाहर से दो बोरी गेहूं चुराई। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और कार्रवाई शुरू कर दी है।

सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के कठपुरवा गांव में दुकान के बाहर रखे गेहूं की चोरी के मामले में पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। शिकायतकर्ता कपिल देव ने आरोप लगाया कि 30 मई की रात ऑटो रिक्शा से आए तीन युवक दो बोरी गेहूं चोरी कर फरार हो गए। पीछा करने पर देवरा राजा के पास ऑटो में लदा चोरी का गेहूं बरामद हुआ। मौके पर पकड़े गए राज गिरी, आर्यन पांडेय और अंशु कुमार गिरी को ऑटो रिक्शा समेत पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


